बुधवार 26 अगस्त 2026 - 10:41
धर्म को दुनिया के लिए इस्तेमाल करने वालों के बारे में इमाम जाफ़र सादिक़ (अ) की चेतावनी

इमाम जाफ़र सादिक़ (अ) से किताब वसाइल उश शिया मे एक रिवायत में गुजिश्ता पैग़म्बरों में से एक पैग़म्बर को दी गई अल्लाह की चेतावनी का उल्लेख किया गया है। उन्होंने ऐसे लोगों के सामने आने की खबर दी, जो दुनिया और सत्ता हासिल करने के लिए धर्म को लोगों को धोखा देने के साधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, पैग़म्बरों के इतिहास में ऐसे लोगों के बारे में अल्लाह की चेतावनियाँ भरी पड़ी हैं, जो धर्म को प्रतिष्ठा और पद हासिल करने की सीढ़ी बनाते हैं। स्वर्गीय आयतुल्लाह मुजतबा तेहरानी ने वसाइल उश शिया की इमाम जाफ़र सादिक़ (अ) से वर्णित एक रिवायत की व्याख्या करते हुए एक ऐसी सच्चाई को स्पष्ट किया है, जिससे पता चलता है कि कुछ लोग “दुनिया को निगलने” के लिए धर्म को अपनी इच्छाओं का साधन बनाते हैं। वे भेड़ की खाल पहनते हैं, लेकिन अपने सीने में हिंसक और भेड़िए जैसा स्वभाव छिपाए रखते हैं।

झूठे महत्वाकांक्षी लोगों के सामने आने की अल्लाह की भविष्यवाणी

यह रिवायत वसाइल उश शिया के, जिहाद-ए-नफ़्स के अध्याय में आई है। इमाम जाफ़र सादिक़ (अ) अपने सम्मानित पिता से वर्णन करते हुए फरमाते हैं:

أَنَّ اللَّهَ تَبَارَکَ وَ تَعَالَی أَنْزَلَ کِتَاباً مِنْ کُتُبِهِ عَلَی نَبِیٍّ مِنْ أَنْبِیَائِهِ अल्लाह तआला ने अपनी किताबों में से एक किताब अपने पैग़म्बरों में से एक पैग़म्बर पर उतारी।”

وَ فِیهِ أَنَّهُ سَیَکُونُ خَلْقٌ مِنْ خَلْقِی یَلْحَسُونَ الدُّنْیَا بِالدِّینِ मेरी मखलूक़ में से एक ऐसा समूह पैदा होगा, जो धर्म के माध्यम से दुनिया को चाटेगा।”

ये लोग दुनिया हासिल करने के लिए, जिसमें धन और प्रतिष्ठा दोनों शामिल हैं और जिनमें सबसे प्रमुख यही दोनों हैं, पद और सत्ता हासिल करने के लिए तथा दुनिया को निगलने के लिए धर्म का सहारा लेते हैं।

“लहिस” और “यलहस” का अर्थ क्रमशः “चाटना” और “निगलना” है।

یَلْبَسُونَ مُسُوکَ الضَّأْنِ عَلَی قُلُوبٍ کَقُلُوبِ الذِّئَابِ वे भेड़ के बच्चों की खाल अपने उन दिलों पर पहनते हैं, जो भेड़ियों के दिलों जैसे हैं।”

अर्थात वे अपने असली स्वभाव को छिपाने के लिए अपने ऊपर भेड़ की खाल जैसा बाहरी रूप धारण कर लेते हैं, जबकि उनके दिल भेड़ियों और हिंसक जानवरों जैसे होते हैं। वे अपने आपको भेड़ के समान शांत और मासूम दिखाते हैं, जबकि अंदर से उनका स्वभाव हिंसक होता है। यानी वे इस तरह अपने आपको लोगों के सामने पेश करते हैं। यही अर्थ उन ईश्वरीय गुणों के संबंध में भी बताया गया है जिनका उल्लेख पहले किया गया है:

أَشَدَّ مَرَارَةً مِنَ الصَّبِرِ अशद्दा मरारतन मिनस्सब्रे” यानी यह कड़वाहट सब्र के पेड़ के रस से भी अधिक कड़वी है।

स्रोत: लिसानुल अरब, जिल्द 4, पृष्ठ 442

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha